आज का इतिहास : चन्देलों की बेटी थी, वह दुर्गावती भवानी थी

आज का इतिहास वीरांगना महारानी दुर्गावती कालिंजर के राजा कीर्तिसिंह चंदेल की एकमात्र संतान थीं। महोबा के राठ गांव में 1524 ई. की दुर्गाष्टमी पर जन्म के कारण उनका नाम दुर्गावती रखा गया। नाम के अनुरूप ही तेज, साहस, शौर्य और सुन्दरता के कारण इनकी प्रसिद्धि सब ओर फैल गयी। दुर्गावती के मायके और ससुराल पक्ष की जाति भिन्न थी लेकिन फिर भी दुर्गावती की प्रसिद्धि से प्रभावित होकर राजा संग्राम शाह ने अपने पुत्र दलपतशाह से विवाह करके, उसे अपनी पुत्रवधू बनाया था। दुर्भाग्यवश विवाह के चार वर्ष बाद ही राजा दलपतशाह का निधन हो गया। उस समय दुर्गावती की गोद में तीन वर्षीय नारायण ही था। अतः रानी ने स्वयं ही गढ़मंडला का शासन संभाल लिया। उन्होंने अनेक मंदिर, मठ, कुएं, बावड़ी तथा धर्मशालाएं बनवाई। वर्तमान जबलपुर उनके राज्य का केन्द्र था। उन्होंने अपनी दासी के नाम पर चेरीताल, अपने नाम पर रानीताल तथा अपने विश्वस्त दीवान आधारसिंह के नाम पर आधारताल बनवाया।

आज का इतिहास

1995 – आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
1997 – राजधानी कम्पाला से नील नदी को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
2000 – यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ विद्रोह।
2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्फ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
2004 – पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।
2005 – खुश मिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।
2007 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ। परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।
2008- केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सेतु सतुद्रम परियोजना के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।

5 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1524 – रानी दुर्गावती – भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक।
1902 – राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक

5 अक्टूबर को हुए निधन

2003 – विल्सन जोन्स – भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
1981 – भगवतीचरण वर्मा, हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार।
1937 – दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।
5 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व आवास दिवस

LIVE TV