आज का इतिहास: कांग्रेस के इस किंगमेकर भारत रत्न ने छोड़ दी दुनिया

आज का इतिहास आज का इतिहास में आज बात करते हैं भारत रत्‍न कुमारस्‍वामी कामराज की। के कामराज भारत के स्‍वतंत्रता सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री थे। बाद में वी ‘कांग्रेस पार्टी’ के अध्यक्ष भी बने। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1975 को हुआ था।
तमिलनाडु की राजनीति में बिल्कुल निचले स्तर से अपना राजनीतिक जीवन शुरू कर देश के दो प्रधानमंत्री चुनने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाने के कारण किंगमेकर कहे जाने वाले के. कामराज साठ के दशक में ‘कांग्रेस संगठन’ में सुधार के लिए बनायी गई कामराज योजना के कारण विख्यात हुए।

आज का इतिहास

1999 – चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
2000 – सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
2004 – माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
2005 – श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
2008 – नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।

15 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1883 – जमशेद जी जीजाभाई – प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर थे।
1885 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
1903 – के. कामराज – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।
1909 – दुर्गाबाई देशमुख – आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता।
1912 – मोहम्मद उस्मान – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
1925 – बादल सरकार – प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।

15 जुलाई को हुए निधन

1967 – बाल गन्धर्व – मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक।

LIVE TV