आज का इतिहास : आज जन्में थे छत्रपति शिवाजी महाराज

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन मनाया जा रहा हैं, लेकिन आज के दिन कई और ऐसी घटनाएँ घटी हैं जिनको जानना बहुत जरुरी है.

शिवाजी महाराज

आज की महत्वपूर्ण घटनाएँ-

  1. भारत में 1986 में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी।
  2. सन 1993 में हैतो के पास समुद्र में एक जहाज़ डूबने से लगभग 1500 यात्रियों जान गयी।
  3. चीन में आर्थिक सुधारों की शुरुआत के लिए पहचाने जाने वाले डेंग शियाओ पिंग की 1997 में मृत्यु हो गई।
  4. डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने 1999 में वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
  5. तुवालू 2000 में संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
  6. 19 फरवरी, साल 2000 में ही मिस्त्र के राष्ट्रपति हुस्त्री मुबारक ने लेबनान का दौरा किया। आपको बता दें कि साल 1952 के बाद यह दोनों देशों के बीच इस तरह की पहली यात्रा थी।
  7. सन 2001 में ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।
  8. संयुक्त अरब अमीरात ने 2003 में दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
  9. पाकिस्तान ने 2006 में हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
  10. संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए 2008 में वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।
  11. फिदेल कास्त्रों ने 19 फरवरी साल 2008 के दिन ही क्यूबा के राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया, उनके द्धारा पद छोड़ने के बाद उनके भाई ने राष्ट्रपति पद की कुर्सी संभाली।
  12. 19 फरवरी साल 2012 में मैक्सिको के न्यूवो लियोन के जेल दंगे में 44 लोग मारे गए।

19 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति-

  1. 1473 में प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ।
  2. 1630 में मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नर में हुआ।
  3. 1717 में अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का जन्म हुआ।
  4. 1898 में राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का जन्म हुआ।
  5. 19 फरवरी, 1900 को भारतीय राजनीतिज्ञ बलवंतराय मेहता का जन्म हुआ।
  6. 19 फरवरी, 1922 में भारतीय राजनीतिज्ञ बेअंत सिंह का जन्म हुआ।

19 फ़रवरी के महत्वपूर्ण त्यौहार- 

  1. छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
LIVE TV