आज का इतिहास : आइये जानते हैं 22 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 कस्तूरबा गाँधी का गिरफ़्तारी की रात को जो स्वास्थ्य बिगड़ा वह फिर संतोषजनक रूप से सुधरा नहीं और कस्तूरबा गाँधी ने 22 फ़रवरी सन् 1944 को अपना प्राण त्याग दिए। उनकी मृत्यु के उपरांत राष्ट्र ने ‘महिला कल्याण’ के निमित्त एक करोड़ रुपया एकत्र कर इन्दौर में ‘कस्तूरबा गाँधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट’ की स्थापना की।

कस्तूरबा-गांधी

22 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ- 

  • लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का 1907 में संचालन।
  • व्हाइट हाउस पर 1935 में हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
  • बांग्लादेश को 22 फरवरी , 1947 में पाकिस्तान ने मान्यता प्रदान की।
  • घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था 1964 से लागू हुई।
  • उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने 1966 में अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
  • बांग्लादेश को पाकिस्तान ने 1974 में मान्यता प्रदान की।
  • कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने 1979 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • अफ़ग़ानिस्तान ने 1980 में मार्शल लॉ की घोषणा की।
  • 1992 में खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
  • जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का 1998 में समापन।
  • भारत के मशूहर अर्थशास्त्री जगदीश भगवती की नियुक्ति 22 फरवरी, साल 1999 में कोलंबिया में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केन्द्र के प्रमुख पद पर हुई।
  • भारत के मशूहर अर्थशास्त्री जगदीश भगवती की नियुक्ति 22 फरवरी, साल 1999 में कोलंबिया में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केन्द्र के प्रमुख पद पर हुई।
  • जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर 2006 में रोक लगायी।
  • युवा आलोचक और समकालीन भारतीय कला के संपादक डॉ. ज्योतिष जोशी को 22 फरवरी, साल 2008 में देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई।
  • न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में 22 फरवरी, साल 2011 में इतना तेज भूंकप आया, जिसमें करीब 181 लोगों की मौत हो गई।

22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति –

22 फरवरी के दिन भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सहजानंद समेत कई दिग्गज व्यक्तियों ने जन्म लिया, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

  • 1732 में अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
  • 1788 में जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म।
  • 1856 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का जन्म।
  • 1885 में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का जन्म।
  • 1889 में भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म।
  • 1892 में गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का जन्म।
  • 1906 में भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ हुमायूँ कबीर का जन्म।
  • 1906 में हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का जन्म।
  • 1914 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का जन्म।
  • 1920 में भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का जन्म।
  • 1922 में भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का जन्म।
  • निर्देशक सूरज बड़जात्या का 22 फरवरी, 1964 में जन्म हुआ।

22 फ़रवरी को हुए निधन –

  • मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ का 1556 में निधन।
  • हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भगवत दयाल शर्मा का 1993 में निधन।
  • महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का 1944 में निधन।
  • शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का 1958 में निधन।
  • भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का 1982 में निधन।
LIVE TV