आज आएंगे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, जाने कहां और कितने बजे होंगे घोषित

बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज दोपहर 3 बजे पटना के बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सभागार से परीक्षा परिणाम को जारी करेंगे।  इसके मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर भी वहां मौजूद रहेंगे।

 बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच खत्म हो गई थी। इस परिक्षा में 13.84 लाख स्टूडेंट्स परिक्षा में भाग लिया था। पिछले साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट (2020) की घोषणा 24 मार्च कोही हो गया था। ऐसे माना जा रहा था की मार्च के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है। नतीजे जारी होने पर छात्र अपना रिजल्ट onlinebseb.in , biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com  पर देख सकते है।

बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 20 मार्च को ही पूरा कर लिया था। मार्क्स कंप्यूटर पर अपलोड करने का काम भी तेजी से पीरा किया जा रहा था। टॉपर्स का वेरीफिकेशन पूरा किया गया। एक्सपर्ट्स से उनकी कॉपियां फिर से दोबार जांच कराया गया।

LIVE TV