सर्दियों में फुर्ती और गर्मी बढ़ाने के लिए आजमाएं गोंद के लड्डू

गोंद के लड्डूसर्दियों में हम कुछ ऐसा खाने का प्रयास करते है जिससे हमें गर्मी मिले। सूप, सूखी मेवा और कई चीजें हैं जिन्‍हें हम स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ठंडियों में खाते रहते हैं।सर्दियों में एक और चीज बेहद खास है, जो हमें ठंड से बचाता है। वह है गोंद। ये स्‍वाद के साथ-साथ सेहत भी देता है। गोंद सर्दियों में बहुत फायदा करता है। इसे खाने से शरीर को गर्मी और ऊर्जा मिलती है। आज हम आपकों गोंद के लड्डू बनाना सिखाएंगे।

गोंद के लड्डू से होंगे ये फायदे-

रोजाना सुबह 5 बजे उठकर 1 से 2 गोंद के लड्डू खाकर सो जाएं और एक घंटे बाद उठें। ऐसा करने से आपकी त्‍वचा पर निखार आएगा। सेहत भी दुरुस्‍त होगी।

इसमें मेथी के दानें का इस्‍तेमाल करने से सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द और कमर दर्द में भी रा‍हत मिलती है।

सामग्री

  • गोंद- 100 ग्राम (1 कप)
  • गेहूं का आटा- 200 ग्राम (1 1/2 कप)
  • चीनी- 350 ग्राम (2 कप)
  • घी- 300 ग्राम (1 1/4 कप)
  • खरबूजे के बीज- एक टेबल स्पून
  • बादाम- 40-45
  • छोटी इलाइची- 10

विधि

  • खाने वाले गोंद को छोटे बारीक टुकड़ों में तोड़ लें।
  • एक बर्तन में घी डालकर गैस पर धीमी आंच करके चढ़ा दें।
  • घी गरम होने पर उसमें गोंद डाल कर भूनें।
  • गोंद को धीमी आंच पर अंदर तक भून लें। गह पॉपकॉर्न की तरह फूल जाएगा।
  • सारे गोंद को भून कर प्‍लेट में निकाल लें।
  • बचे हुए घी में आटा छान कर, गुलाबी होने तक भूनें।
  • बादाम को बारीक टुकड़ों में  काट लें। इलाइची के दानों को कूट लें।
  • ठंडा होने पर गोंद को और बरीक करने के लिए कूट दें।
  • चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन में ¾ कप पानी और चीनी डालकर 3 से 4 मिनट तक उबालें।
  • अगर चाशनी के मोटे तार बन रहे हैं तो यह तैयार है। गैस बंद कर दें।
  • भुना हुआ गोंद, आटा, बारीक कटे बादाम और कुटी हुई इलाइची चाशनी में डालकर अच्‍छे से मिलाएं।
  • मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा उठाते जाएं। और हथेलियों की मदद से गोल लड्डू बना लें।
  • लड्डू बनाकर एक बर्तन में सजाएं।
  • आप चाहें तो इसे एक बर्तन में जमाकर बर्फी के आकार में काटकर इसकी बर्फी भी बना सकती हैं।
  • अगर ज्‍यादा बन जाए तो घबराएं नहीं। इसें आप 3 महीने तक रखकर खा सकती हैं।
LIVE TV