आजमगढ़ में इंटरनेट बैन, अब भाजपा अध्यक्ष करेंगे एंट्री

लखनऊ। यूपी के आजमगढ़ में तनाव जारी है। प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया है। भाजपा नेताओं की एंट्री पर भी ‘रोक’ लगी हुई है। शासन के निर्देश पर बीएसएनएल ने अपना सर्वर बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें : मुलायम का आजमगढ़ सुलगा, भाजपा की एंट्री पर ‘कर्फ्यू’!

आजमगढ़ में तनाव

आजमगढ़ में तनाव

इस बीच अब यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया है कि वह आजमगढ़ जाएंगे। इलाहाबाद के एक कार्यक्रम में केशव मौर्य ने कहा, ‘सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी अपने इस गढ़ में कुछ छिपाना चाहती है।’

उन्होंने कहा कि, ‘भाजपा के प्रतिनिधिमण्डल को मुलायम सिंह याद व के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ भेजा गया। लेकिन उन्हें रास्ते से लौटा दिया गया। अब मैं खुद आजमगढ़ जाऊंगा और वहां के सच का खुलासा करूंगा।’

आजमगढ़ में बीते शनिवार को किराए के विवाद में दो गुट भिड़ गए थे। बाद में तनाव इस कदर फैला कि उपद्रवियों ने सीओ सिटी को गोली मार दी। एसडीएम समेत कई अफसरों पर पथराव किया गया। दो गुटों की इस रंजिश में दस से ज्यादा घर फूंक दिए गए।

आजमगढ़ में तनाव को नियंत्रित करने के लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर खुद आजमगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस और पीएसी की कई बटालियन तैनात की गई हैं। पुलिस ने जिले में निषेधाज्ञा लगा रखी है।

 

 

LIVE TV