लड़की से छेड़खानी पड़ी महंगी… जमकर हुई धुनाई, घरवालों में भी मारपीट

आगरा में लड़की से छेड़खानीआगरा। आगरा में लड़की से छेड़खानी करना एक मनचले को महंगा पड़ गया। लड़के को बीच सड़क जमकर पीटा गया। मामले में ट्विस्ट तब आया जब सूचना पाकर लड़के के परिजन भी वहां आ धमके। फिर शुरू हुआ हंगामा। लड़के और लड़की दोनों के पक्षों में आमने-सामने जंग छिड़ गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया।

आगरा में लड़की से छेड़खानी

थाना एतमाउद्दौला के नगला देवजीत इलाके में हुई इस मारपीट से जब दोनों पक्षों का मन न भरा तो सभी थाने पहुंच गए।

मनचले ने रास्ते से गुजरती लड़की पर अश्लील कमेंट और छेड़छाड़ की। वहीं लड़की ने घर पर जब इसकी शिकायत की तो उसके परिजन मनचले को पीटने पहुंच गए।

लड़की के परिजनों ने मनचले को जमकर धुना। इस बीच लड़के के परिजन भी पहुंच गए और लड़के की पिटाई होते देख उसे बचाने की कोशिश करने लगे। इसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

दोनों पक्षों में मारपीट और गाली गलौज के बावजूद जब मामला नहीं सुलझा तब जाकर सभी  एतमाउद्दौला थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर मामला शांत करवाया।

LIVE TV