आगरा में लूट के बाद तेल व्यवसायी की हत्या, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

रिपोर्ट – ब्रिज भूषण/ आगरा 
आगरा के फतेहपुर सीकरी में डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने तेल व्यवसायी की हत्या कर दी। हत्या के बाद से इलाके में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने घटनास्थल पर श्वान दस्ता और फोरेसिंक टीम बुला ली है। गहनता से जांच की जा रही है। दरअसल तेल व्यवसायी दिनेश सिंघल अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास रहते थे।

आगरा

तेल का अच्छा काम है। शनिवार की रात्रि में उनके यहां डकैती की घटना हुई। बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक बना लिया और अलमारी की चाबी मांगी।

दिनेश सिंघल ने इसका विरोध किया तो उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों को इस घटना के बारे में सुबह चार बजे पता चला और पुलिस को सूचना दी गई।

लगातार दूसरी जीत से सुधरी राजस्थान की रैंकिंग, हैदराबाद को हराने के बाद पहुंचा छठे नंबर पर

डकैती और हत्या की घटना से पुलिस के मानो होश उड़ गए। थानेदार से लेकर पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर श्वान दस्ता बुलाया गया।

पुलिस के श्वान ने सूंघा, इधर-उधर गया, लेकिन कुछ पता नहीं कर सका। फॉरेंसिक टीम घटना के सबूत जुटा रही है। अंगुलियों के निशान खोज रही है। जिसने भी डकैती और हत्या के बारे में सुना, घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। इस घटना कस्बा में भय व्याप्त है।

LIVE TV