आगरा में बेकाबू टाटा 407 ने मारी महिला को टक्कर, पांच लोग गंभीर घायल

REPORT- BRIJ BHUSHAN/AGRA
आगरा के सदर तहसील के पास बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही मेटाडोर टाटा 407 ने महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

जबकि छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए खुद की गाड़ी से एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

ट्रक ने मारी टक्कर

बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही टाटा 407 ने मयूरी को टक्कर मार दी। मयूरी में सवार महिला, बच्चों सहित 10 लोग सवार थे। इस हादसे में महिला बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ट्रैफिक मौके पर पहुंच गए।। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने सभी घायलों को अपनी गाड़ी से एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

दरअसल पचकुइयां की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे मेटाडोर टाटा 407 आ रही थी और मयूरी पुलिस लाइन की तरफ से पचकुइयां की तरफ जा रही थी।

रायबरेली स्थित बिरला सीमेंट फैक्ट्री ट्रक चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

तभी टाटा 407 ने मयूरी ने सामने से जोरदार टक्कर मारी। मयूरी में सवार सभी लोग मंटोला से एक सगाई समारोह में शामिल होकर अपने घर लोहामंडी लौट रहे थे। इस हादसे से घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

एसएससी के आदेशों की आगरा पुलिस जमकर धज्जियां उड़ा रही है। नो एंट्री में वाहनों के चलते कई सड़क हादसों में कई लोगों की जानें जा चुकी है। लेकिन आगरा पुलिस को इसकी कोई चिंता नही है।

LIVE TV