आगरा: पति के पीछे चाकू लेकर दौड़ी पत्नी, जब पता चली सच्चाई तो लोगों के उड़ गए होश

उत्तर प्रदेश के आगरा के एक शख्स का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें एक शख्स यमुना एक्सप्रेस-वे पर नंगे पैर अपनी पत्नी से बचाव करने के लिए भागता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान शख्स राहगीरों से भी मदद की गुहार लगाता है। लेकिन पत्नी अपने ही पती को क्यों मारना चाहती है?

जानकारी के अनुसार विनय तिवारी जो वीडियो में कह रहा है कि ”मुझे मेरी पत्नी से जान का खतरा है वो मेरे पीछे हाथ धोकर पड़ी हुई है। हाथ में चाकू लिए वो लगातार मेरे पीछे भाग रही है, मैं आगे-आगे भाग रहा हूं। कोई मुझे प्लीज बचा लीजिए। मेरी पत्नी से मेरे जान के लाले पड़े हुए हैं।

दरअसल, ये वीडियो विनय तिवारी नाम के शख्स ने बनाया है जो एक प्रफेशनल यूट्यूबर है और एक्टिंग के पैशन की वजह से लगातार वीडियो बनाता रहता है। आगरा के कालिंदी विहार के रहने वाले विनय तिवारी गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं और उनके परिवार में उनकी पत्नी शिवानी तिवारी से उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। रातों रात वायरल हुए इस वीडियो को लेकर विनय तिवारी का कहना है कि वो साल 2003 से थिएटर आर्टिस्ट हैं और कई सारे सीरियल्स में काम कर चुके हैं।

इसके बाद पता चलता है कि यह वीडियो महज दर्शकों को लुभाने के लिए ही बना है। यह वीडियो उन्होंने सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया है। इस वीडियो के बाद दोनों ने बताया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद अच्छी गुजर रही है। वह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। विनय की पत्नी शिवानी अकसर उनकी वीडियोज में नजर आती हैं। उनके इस अवतार को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जाता है।

LIVE TV