आगरा के शाहगंज में पुरानी रंजिश को लेकर रिटायर्ड फौजी ने मारी युवक को गोली, हालत गंभीर

Report- Narendraa Tyagi/Agra

थाना शाहगंज क्षेत्र के शालिनी बिहार कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर रिटायर्ड फौजी ने एक युवक को गोली मार दी गोली युवक के पैर में लगी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

युवक को मारी गोली

सोमवार देर रात थाना शाहगंज क्षेत्र के शालिनी विहार में उस बक्त अफरा- तफरी मच गयी जब रिटायर्ड फौजी दिनेश ने दुष्यंत को अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि दुष्यंत अपनी ही गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए गया था। रिटायर्ड फौजी ने युवक को लड़की से मिलते हुए देखा तो रिटायर्ड फौजी ने गुस्से में आकर युवक को अपनी ही लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी.

पॉलीथिन के खिलाफ एक बार छिड़ेगा अभियान, सभी अधिकारी इस शृंखला में होंगे शामिल…

आनन फानन में घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जहां युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

LIVE TV