आगरा किला के बाद अब इस स्मारक में मिलगी विशेष सुविधा , शुरू हुआ काम…

आगरा किला ताजमहल के बाद अब इस स्मारक में विशेष सुविधा देने का प्रावधान दिया जा रहा हैं। बतादें की फतेहपुर सीकरी स्थित स्मारक में बेबी केयर और फीडिंग रूम रूम बनवाने का कम शुरू किया गया है।

 

 

 

खबरों की माने तो आगरा में ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी तीन विश्वदाय स्मारक है। यहां प्रतिदिन हजारों पर्यटक आते हैं। इनमें कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो अपने दुधमुंह बच्चे को लेकर आती हैं। ऐसे में मांओं को अपने दुधमुंहे बच्चों को स्तनपान कराने के लिए असहज स्थिति का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए यह विशेष सुविधा शुरू की गई है।

 

जानिये सर्दी के मौसम में इस योगासन से रहे स्वस्थ्य , नियमित करें अभ्यास…

जहां इस विशेष सुविधा को प्रदान करने वाला ताजमहल देश का पहला स्मारक है। एएसआई ने महिलाओं की निजता का ख्याल रखते हुए स्मारकों में बेबी केयर और फीडिंग रूम खोलने की शुरुआत ताजमहल से की थी। यहां 29 अगस्त को केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्तनपान कक्ष का उद्घाटन किया था।

LIVE TV