आखिर बारिश के मौसम में कपल क्यों रहना चाहते है ज्यादा से ज्यादा साथ…

बरसात का मौसम प्यार का मौसम होता है और जब इस मौसम में गुल खिलते हैं तो दो फूल मिलते हैं। वैसे तो बारिश के मौसम को प्यार का मौसम भी कहा जाता है क्योंकि ये सीजन ही ऐसा होता है जब दो लोगों के बीच प्यार उमड़-उमड़कर बाहर निकलता है। बरसात का मौसम आते ही मन एकदम खिलखिलाने लग जाता है और भीगने का दिल करता है। इस मौसम में अक्सर ये देखा जाता है कि दो लोगों के बीच प्यार उमड़कर बाहर आता है। लेकिन क्या आप इसकी असली वजह जानते हैं की ये ऐसा क्यों होता है अगर नहीं तो आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे।

आपने ये तो सुना ही होगा की इंसान का मूड मौसम के अनुसार बदलता रहता है। जैसे गर्मी में चिड़-चिड़ा और बारिश के सीजन में मन एकदम शांत हो जाता है। और इसकी यही वजह है कि बारिश के मौसम में लोगों का मन करता है कि वे अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताए। साथ ही इस मौसम में सकारात्मक विचार भी आने लगते हैं।

तपती गर्मी, पसीने और धुप से हर कोई परेशान रहता है जिसकी वजह से लोग बारिश को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बारिश पड़ने से वातावरण एकदम ठंडा हो जाता है जिससे आंखों को आराम मिलता है। यही कारण है कि बारिश होते ही खुली आंखों से देखी गई प्रकृति बेहद खुबसुरत लगती है।

अक्सर आपने देखा होगा कि गर्मी के सीजन में लोग परेशान रहते है और घर से बाहर कम ही निकलते हैं। लेकिन जैसे ही बारिश की बूंदे पड़ने लगती हैं तो लोगों का मन झूमने लगता है। गर्मी का सीजन आते ही टेंशन बढ़ने लगती है जिसकी वजह से इंसान के सोचने और समझने की शक्ति खत्म हो जाती है, लेकिन जब बारिश होने लगती है तो इंसान तनाव मुक्त हो जाता है। वो इसलिए क्योंकि बारिश इंसान के दिमाग को ठंडक पहुचाता और टेंशन मुक्त रखता है। और यही वजह होती है कि टेंशन मुक्त होने के बाद इंसान का मन लल्चा जाता है, जिसकी वजह से बारिश में भीगने का मन करता और किसी के साथ डांस करने का मन करता है।

LIVE TV