आखिर क्यों घोड़े के साथ रेस लगाने को मजबूर हुए धोनी, वीडियो आया सामने

कोरोना संकट को देखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट के मैदान से भले ही धोनी दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियो छाए हुए है। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल स्थगित होने के बाद से वह रांची स्थिति अपने फार्महाउस में हैं। मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अपने परिवार पालतू जानवरों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। वहीं, जानवरों के साथ मस्ती का एक वीडियो उनका खूब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो…

बता दें कि हाल ही में एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी सफेद रंग के घोड़े के साथ दौड़ लगा रहे हैं। वह अपने शानदार फार्महाउस के लॉन में घोड़े के साथ दौड़ते दिख रहे हैं। वहीं, साक्षी धोनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में साक्षी ने लिखा, स्ट्रॉन्गर फास्टर।

LIVE TV