आखिरकार दिल्ली में डूबती नाव को मिला सहारा, आप-कांग्रेस में हुई सहमति…

2019 के लोकसभा चुनाव गर्मी बनाये हुए हैं| जिसके चलते आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय हो चुका है | इस गठबंधन में 4-3 का फॉर्मूला तय हुआ है।


सूत्रों की माने तो आज दिल्ली कांग्रेस की बैठक में यह तय हुआ है कि वह न सिर्फ दिल्ली में बल्कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी से गठबंधन करेंगे। इस बैठक में पीसी चाको, शीला दीक्षित, हारून युसूफ व अन्य नेता भी मौजूद थे।

इस दौरान फैसला लिया गया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पीएम मोदी ने अमरोहा से ली चुटकी कहा- हमला करते ही रोने लगते हैं दुश्मन

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जिन चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी वो हैं- चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली। वहीं कांग्रेस पूर्वी, उत्तर पूर्वी और नई दिल्ली से चुनाव लड़ेगी।

LIVE TV