iPhone 6 से बाथरूम में बन रहे थे वीडियो, शॉवर ले रही महिला ने किया खुलासा

 आईफोन 6 ब्रिटेन। यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया में बाथरूम यूज करने वालों का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यहां पर एक 22 साल के युवक ने बाथरूम यूज करने वालों का वीडियो अपने आईफोन 6 की मदद से बना डाला।

इस जुर्म का खुलासा उस समय हुआ, जब एक महिला ने लाइब्रेरी टॉयलेट को यूज करने के दौरान जमीन पर एक सफेद प्लास्टिक बैग देखा, जिसके एक कोने पर छेद था। महिला ने कुछ दिन पहले भी इस बैग को नोटिस किया था। बाद में उन्होंने बैग को खोलकर उसके अंदर रखा हुआ बॉक्स निकाला, जिसमें छेद था।

इस मामले की सुनवाई नॉरविच मेजिस्ट्रेट कार्ट में हुई। वकील जोन्स ने बताया कि बॉक्स के अंदर आईफोन 6 मिला, जिससे रिकॉर्डिंग की जा रही था। इस बात की जानकारी उन्होंने लाइब्रेरी हेल्प डेक्स को दी। बाद में आरोपी स्टूडेंट खुद हेल्प डेस्क के पास गया और उनको बताया कि उसने रिकॉर्डिंग्स डिलीट कर दी है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन की तालाशी से कुछ और चीजें बरामद हुई, जिन्हें सीज कर दिया गया। पुलिस के अक्टूबर 2015 तक के वीडियो मिले हैं, जिसमें एक महिला का शावर लेते हुए वीडियो भी है।

 

LIVE TV