… तो इस वजह से आईना देखकर नहीं करनी चाहिए दिन की शुरुआत, बिगड़ जाता है दिन

हर व्यक्ति इस बात की अपेक्षा करता है कि उसके दिन की शुरुआत अच्छी तरह हो और उसकी हर योजना में उसे सफलता प्राप्त हो। इसके लिए वह कई बातों का ध्यान रखते हैं। इसके बावजूद भी दिन चढ़ते -चढ़ते कई बार काम गलत हो जाते हैं। क्या आपने सोचा कि ऐसा क्यों होता है।

आईना

दरअसल सुबह उठते ही कुछ ऐसे काम कर देते है जो हमारी नजर में तो सही होती है, लेकिन वो काम अशुभ होता है। सुबह उठते ही अधिकतर लोग आईना देखते है, जो अशुभ होता है। दिन की शुरुआत वास्तुशास्त्र के अनुसार करने पर पूरा दिन अच्छा बीतता है।

सिर्फ लड़कियों के लिए बने हैं ये ऐप्स, पुरुष भूलकर भी न करें इस्तेमाल…

– वास्तु की माने तो सुबह उठते ही आईना नहीं देखना चाहिए। सुबह आईना देखने से व्यक्ति पर दिनभर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। वहीं आंख खुलते ही किसी भी का भी चेहरा नहीं देखना चाहिए।

– दिन की अच्छी शुरुआत के लिए आंख खुलते ही अपने ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने में व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि है।

– सुबह उठते ही मंदिर की घंटियों की आवाज या शंख की आवाज सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

– इसके अलावा नारियल, शंख, मोर, फूल आदि का दिखना शुभ होता है।

– सुबह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलते समय यदि कोई सफाईकर्मी दिखें तो इसे शुभ माना जाता है।

– सुबह का नाश्ता करते समय किसी भी पशु का नाम नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से दिन खराब बीतता है। सुबह सफेद गाय का दिखना शुभ माना जाता है।

 

LIVE TV