सर्वे : जल्द ही आईटी कंपनियां करेंगी बंपर भर्तियां

आईटीमुंबई। आईटी प्रोफेशनल्स के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही टेक इंडस्ट्री से रिलेटेड कंपनियां अगले चार महीनों तक 76 फीसदी से ज्यादा रफ्तार से बंपर भर्ती करने की तैयारी में हैं। इस बात का खुलासा एक सर्वे में किया गया है। यह सर्वे एक्सपेरिस आईटी ने किया है, जो कि एचआर कंसल्टिंग फर्म मैनपावर ग्रुप इंडिया का एक हिस्सा है।

सर्वे के मुताबिक, इस फील्ड में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की काफी डिमांड है। एक्सपेरिस आईटी के प्रेसिडेंट मनमीत सिंह ने बताया है कि सर्वे नौकरी की तलाश करने वाले लोगों और कंपनियों, दोनों के लिए तार्किक है।

उन्होंने यह भी कहा है कि आईटी फर्म्स और स्टार्टअप्स की जटिल आवश्यकताओं और उभरते ऑटोमेशन और कृत्रिम इंटेलिजेंस के कारण अपने कौशल को अपग्रेड करने और नए स्किल्स सीखने की जरूरत होगी। कंपनियों को प्रतिभा की कमी और स्किल में गैप्स के कारण खाली पदों को भरने में कठिनाई होती है।

सर्वे के मुताबिक, यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट पर ज्यादा बेस्ड होंगी, क्योंकि कंपनियों को इसमें कम खर्च आता है और इसके अलावा कंपनियों के लिए इसमें लचीलापन भी रहती है।

LIVE TV