आईएसएल-5 : डोंगेल ने केरला को घर में हार से बचाया

कोच्चि| केरला ब्लास्टर्स ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में मंगलवार को अपने घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ खेले गए मैच में एक गोल से पिछड़ने के बाद मुकाबला 1-1 से ड्रॉ करा लिया।

आईएसएल-5

केरला के लिए यह गोल सिमिलेन डोंगेल ने किया। इस मैच के दोनों गोल दूसरे हाफ में हुए। जमशेदपुर ने 66वें मिनट में विवादित पेनाल्टी के दम पर 1-0 की बढ़त ले ली थी लेकिन डोंगेल ने 10 मिनट बाद बराबरी का गोल कर अपनी टीम को हार से बचा लिया।

इस ड्रॉ से हालांकि अंकतालिका में कोई अंतर नहीं आया है। केरला नौ मैचों में एक जीत छह ड्रॉ और तीन हार के बाद नौ अंक लेकर सातवें स्थान पर है। केरला को इस सीजन की इकलौती जीत सीजन के पहले मैच में एटीके के खिलाफ मिली थी। वहीं जमशेदपुर 11 मैचों में तीन जीत, सात ड्रॉ और एक हार के बाद 16 अंक लेकर पांचवें स्थान पर ही बनी हुई है।

जमशेदपुर एफसी ने अपने घर में 29 अक्टूबर को केरला को 2-2 की बराबरी पर रोका था। इस बार केरला उसे ड्रॉ पर रोकने में सफल रही।

दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम था। केरला को अपने नाराज घर में प्रशंसकों को खुश करना था। केरला के प्रशंसक उसके इस सीजन के इस प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं और इसी कारण हमेशा पीले समंदर की तरह दिखने वाला यह स्टेडियम खाली-खाली सा था।

केरला ने मैच का पहला मौका सातवें मिनट में बनाया। साहल अब्दुल सामद ने स्लाविसा स्टोजानोविक के गेंद दी। स्टोजानोविक गेंद को गोलपोस्ट के अंदर डालने के बजाए बाहर खेल बैठे।

पहले हाफ में चोटों के कारण भी दोनों टीमें परेशान रहीं और इसी वजह से दोनों टीमों को शुरुआत में ही बदलाव करने पड़े।

12वें मिनट में जमशेदपुर के स्टार खिलाड़ी माइकल सोसाइराज को मांसपेशियों में समस्या के कारण बाहर जाना पड़ा। उनके स्थान पर जैरी मावहमिंगथंगा मैदान के अंदर भेजे गए। 40वें मिनट में केरला के केजिरोन किजिटो को भी चोट लगी और उनके स्थान पर करेज पेकुसन मैदान पर भेजे गए।

इन दो चोटिल घटनाओं के बीच केरला के लिए बुरी खबर यह आई की 36वें मिनट में हालिचरण नार्जरी और 19वें मिनट में स्टोजानोविक को येलो कार्ड दे दिए गए।

स्टोजानोविक को कार्ड मिलने के दो मिनट बाद किजिटो ने जमशेदपुर के डिफेंस की परीक्षा ली जिसमें मेहमान टीम सफल रही। 34वें मिनट में जमशेदपुर के गोलकीपर ने इस हाफ का सबसे अच्छा सेव किया। नार्जरी ने क्रॉस पास के जरिए गेंद को नेट में डालना चाहा जिसे सुब्रत ने डाइव कर रोक लिया। गेंद केरला के सेइमलेन डाउंगेल के पास पहुंची जिसे मेमो ने क्लीयर कर दिया।
आपका ओवर एक्सरसाइज करना कहीं डाल ना दें मुश्किल में, रखें ख्याल
दूसरे हाफ में जमशेदपुर ने मोबाशिर रहमान को बाहर भेज प्रतीक चौधरी को अंदर भेजा।

इस हाफ की शुरुआत में भी दोनों टीमें बराबरी का खेल खेल रही थीं। केरला के कोच डेविड जेम्स ने गोल होता न देख एक और बदलाव किया और 51वें मिनट में नार्जरी को बाहर बुला सीके. वीनीत को मैदान पर उतारा। वीनीत के आने के तीन मिनट बाद संदेश झिंगान ने उन्हें गोल करने के लिए गेंद थी जिसके बीच रोबिन गुरंग आ गए। यहां केरला को कॉर्नर मिला।

जैरी ने 63वें मिनट में केरला को परेशानी में डाल दिया था। उन्होंने मेजबान टीम के डिफेंडर से गेंद ली और देखा की धीरज सही जगह पर नहीं है। 55 यार्ड की दूरी से जैरी ने गेंद को नेट डालने का फैसला लिया लेकिन गेंद काफी बाहर चली गई। तीन मिनट धीरज इस मैच में केरला के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए जिसे येलो कार्ड मिला।

इस येलो कार्ड के कारण जमशेदपुर को विवादित पेनाल्टी मिली। धीरज बॉक्स के बाहर काहिल को रोकने के प्रयास में थे। इसी कारण वह काहिल को गिरा बैठे। यहां गलती यह हो गई की काहिल बॉक्स के अंदर गिरे और जमशेदपुर को पेनाल्टी मिली। नियमों के हिसाब से यह पेनाल्टी नहीं होनी चाहिए थी लेकिन रेफरी राहुल कुमार गुप्ता ने पेनाल्टी का फैसला दिया। इस मौके को कार्लोस काल्वो ने गोल में तब्दील कर मेहमान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
वियरेबल डिवाइस की बिक्री में एप्पल को पछाड़कर शओमी पहुंचा शीर्ष पर
केरला को हालांकि अपने अच्छे खेल का फायादा मिला और 10 मिनट बाद डोंगेल ने उसे बराबरी पर ला दिया। इस गोल में उनकी मदद स्टोजानोविक ने की। स्टोजानोविक को हवा में गेंद मिली जिसे नियंत्रण में लेने के बाद स्टोजानोलिक ने डोंगेल के पास भेज दिया और उन्होंने गेंद को नेट में डाल स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

74वें मिनट में मैदान पर उतरे फारूख चौधरी ने 88वें मिनट में जमशेदपुर को बढ़त दिलाने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास में केरला के गोलकीपर धीरज बाधा बन गए। अंतत: दोनों टीमें अंक बांटने पर मजबूर रहीं।

LIVE TV