आईएएस अधिकारी व अलीगढ़ के सीडीओ अनुनय झा की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव….

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या निरंतर बढ़ती जा रही है। शनिवार को आईएएस अधिकारी व अलीगढ़ के सीडीओ अनुनय झा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी वह होम आइसोलेट हैं। शुक्रवार को डीएम-सीडीओ ने एक साथ जांच कराई थी। इसमे सीडीओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि डीएम की रिपोर्ट नेगेटिव है। सीडीओ ने खुद संक्रमित होने की पुष्टि की है।

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2362 

कोरोना ने अब तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। जिले में बरौला जाफराबाद की महिला की दीनदयाल अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं, किशोर नगर के एक एलआइसी एजेंट की आगरा में रिपोर्ट निगेटिव आने के दो दिन बाद ही मौत हो गई है। वहीं, 98 मरीज नए संक्रमित हैं। इनमें नौ मरीज कलक्ट्रेट के ही हैं। इसके अलावा 43 मरीज स्वस्थ्य हुए है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2362 हो गई है। वहीं, 1594 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। 694 सक्रिय केस हैं।
जानकारी के मुताबिक बरौला जाफराबाद निवासी 64 वर्षीय महिला दो दिन पहले दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराई थी। इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब लगातार इतनी तबीयत खराब होती जा रही थी। डॉक्टरों ने इन्हें ऑक्सीजन पर भी रखा। अब शुक्रवार को सुबह सवा आठ बजे इनकी मौत हो गई। परिजनों ने कोरोना प्रॉटोकॉल के तहत इनका अंतिम संस्कार किया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भी बरेली के एक संक्रमित के मरने की खबर आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

LIVE TV