आइवीआरआइ लैब से 605 लोगों की आई रिपोर्ट जिसमें सिर्फ तीन लोग आए पॉजिटिव

जिले में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा घटने लगा है। बुधवार को 2871 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें से सिर्फ 109 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कई लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को मिली रिपोर्ट में 1762 लोग कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

आइवीआरआइ लैब से 605 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें सिर्फ तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। वही, एंटीजन और ट्रू नेट से हुई जांच में 102 लोगों में संक्रमण मिला है। कुछ कॉरपोरेट लैब की रिपोर्ट में संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 38 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। संक्रमित पाए गए लोगों में जेल के छह कर्मचारी, राजेंद्र नगर स्थित एक अस्पताल के चार कर्मचारी, सुभाषनगर की एक चौकी के एक पुलिस कर्मी, चौपुला स्थित एक अस्पताल और रामपुर गार्डन के एक-एक कर्मचारी, अर्द्धसैनिक बल का एक कर्मचारी शामिल है। 

LIVE TV