ICSE  के नतीजे घोषित, टॉप थ्री टॉपर्स के 99 फीसदी अंक

लखनऊ| कौंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने शुक्रवार को आईसीएसई  और आइएससी के नतीजे घोषित कर दिए हैं| इन नतीजों में उत्तर प्रदेश से बारहवीं में मनन अग्रवाल, हिमानी राठौर और शुभम 99 फीसदी अंक पाकर सयुंक्त रूप से टॉपर रहे| जबकि दसवीं की परीक्षा में ज्योत्सना श्रीवास्तव ने यूपी में पहला स्थान हासिल किया है|

इनमें से मनन अग्रवाल और शुभम लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल के छात्र हैं जबकि शुभम कानपुर के बीएस एजुकेशन सेंटर में पढ़ाई करते हैं| वहीं ज्योत्स्ना श्रीवास्तव भी सीएमएस लखनऊ महानगर ब्रांच की छात्रा हैं| इन्हें 99 फीसदी अंक मिले हैं|

आइएससी के नतीजे

आइएससी के नतीजे भी आये

दसवीं क्लास में दूसरा स्थान राधिका चन्द्रा ने हासिल किया है जो सेंट एग्नीस लॉरेटो डे स्कूल की छात्रा हैं| इन्हें 98.8 फीसदी अंक मिल हैं| जबकि बरेली के शेखर कालरा, कानपुर के कुशाग्र अग्रवाल, लखनऊ के महेन्द्र प्रताप सिंह और गौरव सिंह ने तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से बाज़ी मारी है| इन सभी को 98.6 प्रतिशत अंक मिले हैं|

इस बाबत बारहवीं की टॉपर छात्रा हिमानी राठौर ने बातचीत में बताया कि इसके लिए उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की| उनकी सफलता के पीछे सिर्फ स्कूल के टीचर्स और पेरेंट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा है| हिमानी डॉक्टर बनना चाहती हैं|

हम आप को बता दें कि मुंबई की आद्या मद्दी ने इस परीक्षा में आल इंडिया लेवल पर टॉप किया है| आद्या मद्दी ने 99.75% अंक हासिल किए हैं| उनके बाद मांसी पुग्गल 99.50% अंकों के साथ दूसरे नम्बर पर रहीं और अरकदेब सेन गुप्ता 99.25% अंकों के साथ तीसरे नम्बर पर रहे|

LIVE TV