आंदोलन कर रहे लेखपालों पर बड़ी कार्यवाही, नोटिस भेजने के साथ ही 8 को किया निलंबित

REPORT-UMA MISHRA

मऊ – मऊ जिले में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों का आंदोलन चल रहा था। जिसे ना रुकता देख जिलाप्रशासन ने जनपद के सभी लेखपालों को नो वर्क नो पे का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही आठ लेखापालों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही दो को निलंबित करने की नोटिस जारी किया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखापालों का आंदोलन न रुकता देख जिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई शुरु कर दी गई है। इसके बाद भी विभिन्न मांगों के समर्थन में लेखपालों ने अपना आंदोलन और तीव्र कर दिया है।

कार्य़ बहिष्कार न रोकने पर जहां लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ पासी, जिला मंत्री उदयभान यादव सहित आठ लोगों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दो लेखपालों को निलंबित करने की नोटिस भेजी गयी है।

नागरिकता कानून को लेकर भदोही में पथराव, लाठीचार्ज के बाद फोर्स तैनात

इसके साथ ही सभी 357 लेखपालों को नो वर्क नो पे की नोटिस भेज दी गयी है। वही शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष पारस नाथ पासी ने बताया कि जब तक शासन से लेखपालों की आठ सूत्रीय मांगों को नही माना जाता। तब तक आंदोलन किसी भी दशा में स्थगित नही किया जायेगा।

LIVE TV