पौष्टिक आहार हटाएंगे आंखों से चश्मा

आंखों को बनाएं बेहतरबीजिंग। अगर आप भी लंबे समय से अपनी आंखों पर लगे चश्मे को हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चिकित्सक के पास जाने की और महंगे इलाज की जरूरत नहीं है। कुछ चीजे हैं जिन्हें इस्तेमाल करके आँखों की देखभाल की जा सकती है, इसलिए करें पौष्टिक खानपान एवं जीवनशैली में बदलाव और अपनी आंखों को बनाएं बेहतर ।

आंखों को बनाएं बेहतर..

गाजर : हम लंबे समय से सुनते आ रहे हैं कि गाजर आंखों के लिए काफी अच्छा होता है, जो वास्तव में सौ प्रतिशत सच है। लेकिन अब यह समय केवल सुनने का नहीं है, बल्कि अपनाने का है। गाजर को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर आप अपनी आंखों पर लगे मोटे चश्मे को हटा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन हमारी दृष्टि के लिए बहुत लाभकारी हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां : लूटीन और जियाक्सथीन (रसायन) हमारी आंखों के लिए बहुत अच्छे होते हैं और इनका प्रमुख स्रोत हरी पत्तेदार सब्जियां हैं। ये हमारी आंखों को शक्ति देकर दृष्टि को बेहतर करते हैं।

अंडे : अंडे की जर्दी में लूटीन, जियाक्सथीन और जिंक उच्च मात्रा में उपस्थित होता है, जो हमारी आंखों को स्वस्थ बनाने में मददगार है।

जामुन : जामुन में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। यह आंखों की सुरक्षा करता है साथ ही मोतियाबिंद के जोखिम को घटाता है।

बादाम : विटामिन ई का उच्च स्रोत आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आंखों के रोग मैक्यूलर डिजनरेशन को कम करने के लिए असरदार है।

LIVE TV