अस्पताल में मरीज के साथ वार्ड बॉय ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल में एक महिला मरीज ने वार्ड बॉय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह घटना 26 जुलाई की है। वहीं एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया के अनुसार मामले में आईपीसी की धारा 376 2डी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला को 26 जुलाई को डायलिसिस के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान एनीमा लगाने के बहाने एक कर्मचारी उसके साथ अप्राकृतिक हरकत करने लगा। जब इस मामले की शिकायत की गयी तो अस्पताल प्रशासन मामले को सुलझाने का दबाव डालने लगा। इसी के साथ दो दिन के भीतर उसे छुट्टी दे दी गयी।

LIVE TV