असम: चाय बागानों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पत्तियां तोड़ती दिखीं प्रियंका, मजदूरों का जाना हाल

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आज असम के दौरे का दूसरा दिन है। बता दें कि जल्द ही असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको ध्यान में रखते हुए प्रियंका राज्य में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए पहुंची हैं। असम में प्रियंका पार्टी का पक्ष रखते हुए चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसी बीच आज यानी मंगलवार को प्रियंका असम के तेजपुर में एक बड़े जनसंबोधन में शामिल होंगी। जनसभा से पहले प्रियंका चाय बगान में दिखाई दी। वहां उन्होंने महिला मजदूरों के साथ बातचीत की।

असम में चुनावी प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी वाद्रा का एक अलग ही रूप दिखाई दे रहा है। प्रियंका के साथ कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन सभी ने प्रियंका के साथ चाय बगानों से पत्तियां तोड़ी और वहां मौजूद महिला मजदूरों के दिल का हाल जानने की कोशिश करी। बता दें कि पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिश्वनाथ में सद्गुरू के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा। असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा बड़ा रहता है। ऐसे में प्रियंका गांधी उन्हें पार्टी के पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं।

LIVE TV