पार्क में बैठे कपल के पास जैसे ही पहुंची पुलिस, लड़के ने कर दिया FB लाइव

अश्लील हरकतों में लिप्ततिरुवनंतपुरम केरल पुलिस का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पार्क में बैठे एक कपल के पास अचानक पुलिस आ धमकी। पुलिस ने इस कपल को अच्छे बर्ताव का पाठ पढ़ाया और समाजिक स्थल पर बैठने का सलीका भी सिखाया। पुलिस का कहना है कि ये अश्लील हरकतों में लिप्त कपल था। इस कारण इनको थाने ले जाया गया। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया।

वहीं कपल ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्हें जबरन थाने ले जाकर बिना किसी बात का जुर्माना लगाया गया। बता दें इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अश्लील हरकतों में लिप्त कपल

ख़बरों के मुताबिक़ कपल (विष्णु और आरती) के मुताबिक मंगलवार सुबह 11 बजे हम तिरुअनंतपुरम के एक गार्डन में बैठे थे।

अचानक वहां एक महिला कॉन्स्टेबल आईं। उन्होंने कई सवाल पूछे। आईडी दिखाने को कहा। इसके बाद वो उन्हें अच्छे बिहेवियर का पाठ पढ़ाने लगीं। पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया।

कपाल का कहना है कि पार्क में बैठकर बात करना उनका हक है। उनका कहना है कि पुलिस आपको परेशान करे तो उनकी सच्चाई सामने लाइ जानी चाहिए।

इसलिए जैसे ही पुलिस पर उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने अपने मोबाइल का FB लाइव वीडियो फीचर ऑन कर दिया। इससे मौके पर हुआ सारा घटना क्रम सोसल मीडिया पर आ गया। कपल का यह वीडियो एक दिन में फेसबुक पर 55 हजार से ज्यादा बार देखा गया।

यह वीडियो तीन मिनट का है। दो महिला कॉन्स्टेबल पार्क में बैठे कपल से पूछती हैं कि क्या तुम्हारी शादी हो गई?

इसके बाद 24 साल के विष्णु ने फेसबुक लाइव वीडियो शुरू किया। उन्होंने जवाब दिया- ‘नहीं अभी नहीं, शादी थोड़े दिनों में होने वाली है।’

एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर बैठने पर कॉन्स्टेबल उन्हें अच्छे बर्ताव का लेक्चर देने लगी। थोड़ी देर बाद महिला कॉन्स्टेबल अपने पुरुष साथियों को भी बुला लेती हैं। कपल से कई तरह के सवाल पूछते हैं। आईडी नहीं होने पर पुलिस स्टेशन ले जाने की धमकी देते हैं।

विष्णु ने पुलिस से सवाल पूछे, ”बताओ हमने क्या अश्लील हरकत की? क्या हमने किस किया? क्या एक दूसरे को गले लगाया? यहां कई कैमरे लगे हैं। आप हमें परेशान नहीं कर सकते। हम सिर्फ एक-दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर बात कर रहे थे।”

फिलहाल इन सब बातों का तो पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था। लेकिन पुलिस कपल को थाने ले गई। पार्क में अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया गया। सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के आरोप में 200 रुपए हुर्माना लगा कर उन्हें छोड़ दिया गया।

वहीं इस मामले में एक सीनियर पुलिस अफसर का कहना है कि इस मामले की शिकायत उन्हें मिली  जिसके बाद उन्होंने मौके पर टीम भेजी।

लड़की द्वारा एक निजी चैनल को दिए गए इन्टरव्यू में कहा कि उनकी जल्द ही शादी होने वाली है। वे बहुत थक गए थे। इस वजह से कंधे पर हांथ रख के बात कर रहे थे। इसमें हमने गलत क्या किया? पुलिस के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था। इसलिए पुलिस ने जुर्माने की स्लिप पर साइन कराए और उन्हें जाने दिया।

LIVE TV