विवादों में फंसे अर्जुन रामपाल, युवक को पीटने पर हुआ केस दर्ज

अर्जुन रामपाल पर केसनई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन रामपाल एक बार का नाम एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार अर्जुन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से उन्‍हें कानूनी पचड़े में फंसना पड़ सकता है। अर्जुन रामपाल पर केस दर्ज हो चुक है।

बता दें, रविवार तड़के 3:30 बजे का अर्जुन की वजह से एक युवक लहूलुहान हो गया है। बात दिल्‍ली के फाइव स्टार होटल के अंदर नाइट क्लब की है जहां अर्जुन की हाथापाई की वजह से मामला इस हद तक बढ़ गया कि युवक ने उनपर केस कर दिया।

खबरों के मुताबिक, अर्जुन नाइट क्‍लब में डीजे प्‍ले कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने उनकी तस्‍वीर अपने कैमरे में कैद करनी चाही। इस बात से नाराज हो अर्जुन ने उस पत्रकार के कैमरे को फ्लोर पर छीन कर फेंक दिया जिसकी वजह से वहां मौजूद एक युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।

युवक के मुताबिक, उसने जब अर्जुन की इस हरकत पर सवाल उठाया तब उन्‍होंने बाउंसर की मदद से उसे बाहर निकलवा दिया। इस हादसे के बाद युवक ने पुलिस में केस दर्ज करा दिया है, जिसकी कार्रवाही चल रही है।

ऐसा पहली बर नहीं हुआ है जब अर्जुन का नाम विवादों से जुड़ा हो इससे पहले भी एक्‍टर विवादों में घिर चुके हैं। अर्जुन का नाम रितिक की पत्‍नी सुजैन के साथ भी जोड़ा जा चुका है। इन्‍हें दानों के बीच हुए डिवोर्स की वजह भी बताई गई थी।

इतना ही नहीं, फिल्‍म रावन और रॉय के बाद अर्जुन के शाहरुख और रणबीर के साथ उनके रिश्‍तों पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए थे। दोनों स्‍टार्स के साथ उनके रिश्‍ते में खटास आने की बात कही गई थी। इसके अलावा गैंग्‍सटर अरुण गवली से अस्‍पताल में अर्जुन के मिलने पर भी वह कफी सुर्खियों में आए थे। जिसपर सफाई देते हुए उनसे मिलने की वजह एक्‍टर ने उनपर बन रही अपनी अगली फिल्‍म को ठहराया था।

LIVE TV