अर्जुन तेंदुलकर की IPL मे नीलामी को लेकर उठ रहे सवाल

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा गया जो उनका आधार मूल्य भी था। यह फैसला हालांकि हैरानी भरा नहीं है क्योंकि वह पिछले दो से तीन सत्र से फ्रेंचाइजी के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका निभा रहे थे।

कई युवाओ को अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी IPL की नीलामी मे जगह नहीं मिली। जिसके बाद लोग तो अर्जुन के चयन पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे।

फिलहाल अब पूरे मामले पर मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ने जवाब दिया है। अर्जुन तेंदुलकर के चयन पर उन्होंने कहा, ‘उसे अभी काफी सुधार की जरूरत है। मैंने उसके साथ नेट्स में काफी समय गुजारा है। खेल के कुछ गुर सिखाए। वह काफी मेहनती बच्चा है, जिसे सीखना पसंद है। सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का अतिरिक्त दबाव सदैव उसके साथ होगा। टीम का माहौल इसे भुलाने में उसकी मदद करेगा। ऐसा कितनी बार होता है कि कोई युवा खिलाड़ी नीलामी में चुना जाता है और उस पर बात की जाती है, उसे खुद को और अपना चयन सही साबित करना होगा।’

LIVE TV