सीएम केजरीवाल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार!

अरविंद केजरीवालनई दिल्ली। 23 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जोरों शोरों से लगे अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। असम की एक स्थानीय अदालत ने अरविंद केजरीवाल पर अदालत में न पेश होने के लिऐ गिरफ्तारी का वारेंट जारी किया है।

15 दिसंबर 2016 को ट्विट करते हुऐ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठा कर कहा था कि ‘मोदी जी 12वीं पास हैं, इसके बाद की डिग्री फर्जी है’। इसके बाद केजरीवाल ने केंद्रीय सुचना आयोग को चिट्ठी लिख कर प्रधीनमंत्री की शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाऐ और पीएम की शिक्षा से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक करने की गुज़ारिश की।

हालांकि इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पेश की थी पर केजरीवाल दिल्ली विश्वविद्यालय से डिग्री को सार्वजनिक करने की मांग करते रहे।

वहीं, भाजपा नेता सूर्य जोफंगर ने केजरीवाल के ट्विट पर असम में उन पर मानहानी का मुकदमा दायर किया। कोर्ट में हाज़िर न होने पर उनके खिलाफ वारेंट जारी किया गया है। हालांकि दिल्ली में होने वाले एमएसडी चुनाव में व्यस्तता को गुरप्रीत सिंह उप्पल ने कोजरीवाल की अनुपस्थिति का कारण बताया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षिक योग्यता और डिग्री पर टिप्पणी करने के लिए अरविंद केजरीवाल पर मानहानी का केस दर्ज था।

LIVE TV