अमेरिका में हुआ बड़ा एलान , भारतीय कॉलेज इंटर्न को अमेरिका में घोटाला करने पर 60 महीने की जेल…

अमेरिका में एक भारतीय कॉलेज इंटर्न को टेलीमार्केटिंग घोटाले में तकनीकी सहायता देने पर 60 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। इस घोटाले में करीब दो दर्जन लोगों को 10 लाख का नुकसान हुआ है। छात्र की पहचान विश्वजीत कुमार झा (21) के तौर पर हुई है।

 

एलान

 

बता दें की न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि विश्वजीत और भारत में उसी कॉलेज के कई अन्य प्रशिक्षुओं ने कई लोगों को ठगा। ये लोग हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में इंटर्नशिप कर रहे थे। झा की जेल की सजा की अवधि खत्म होने पर उसे प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

जानिए कोयंबटूर में पति ने की पत्नी को बेरहमी से जान से मारने की कोशिश , चलती कार से फेंका…

जिन लोगों को इन्होंने शिकार बनाया उनकी उम्र 58 से 93 साल के बीच है। इन लोगों के साथ 180 से एक लाख 74 हजार डॉलर की ठगी की गई। तीन महीने की अवधि में इन्होंने करीब 6 करोड़ से भी अधिक की चपत लगाई है।

दरअसल न्यूपोर्ट पुलिस ने 20 नवंबर 2018 को टेलीमार्केटिंग घोटाले का पर्दाफाश किया था। फिर जांचकर्ताओं ने अदालत के आदेश पर झा और साजिश रचने वाले अन्य सदस्यों के आवास पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने घोटाले से संबंधित कई सामग्री बरामद भी की।

LIVE TV