परमाणु हमले के लिए जापान से अमेरिका नहीं मांगेगा माफी

अमेरिकावॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वो जापान पर परमाणु हमले के लिए किसी तरह की माफ़ी नहीं मांगेंगे| हालाँकि उन्होनें कहा कि परमाणु हमले के शिकार हिरोशिमा में उनके दौरे से दो पूर्व दुश्मनों के रिश्ते दोस्ताना होंगे|

अमेरिका और जापान पहली बार एक साथ

ओबामा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो परमाणु हमले के पहले शिकार रहे हिरोशिमा में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ जाएंगे।

जापान के NHK  चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में ओबामा ने कहा, ‘संघर्ष के दौर में नेताओं को कई बार कड़े फैसले लेने पड़ते हैं और इसमें किसी तरह की माफी की संलिप्तता नहीं रहती है। यह इतिहासकारों का काम है कि वह सवाल करें और जांच करें’।

ज्ञात हो कि 6 अगस्त 1945 के दिन अमेरिका द्वारा हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से हजारों लोगों की मौत हुई थी| हमले के पांच महीने के अंदर ही 1,40,000 लोग मारे गए थे। जबकि नागासाकी पर 9 अगस्त को परमाणु बम हमला किया गया था। जापान ने इसके ठीक 6 दिन बाद आत्मसमर्पण कर दिया था।

बड़ी संख्या में अमेरिकी लोग इस हमले को युद्ध के अंत के लिए ज़रूरी मानते हैं| जबकि इतिहासकार इस पर हमेशा से ही सवाल खड़े करते रहे हैं। अधिकतर जापानी मानते हैं कि यह बम हमला गलत था|

LIVE TV