अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध से भारत को हुआ बड़ा लाभ, देखें रिपोर्ट

चेन्नई। अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध का भारतीय रबर उद्योग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, क्योंकि देश से अमेरिका को किए जानेवाले निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एआईआरआईए) के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एआईआरआईए के अध्यक्ष विक्रम माकड़ ने संवाददाताओं से कहा, “अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध भारतीय रबर उद्योग के लिए सकारात्मक रहा है,

जो अमेरिका को निर्यात कर रहे हैं। कई रबर उत्पादों को अमेरिकी कंपनियों से अनुमोदन प्राप्त करना अब अपेक्षाकृत आसान हो गया है। ऐसे उत्पाद बनानेवालों के लिए यह व्यापार युद्ध सकारात्मक रहा है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका को रबर उत्पाद निर्यात करनेवाली भारतीय कंपनियों की स्थिरता व्यापार युद्ध की वजह से बढ़ गई है।

एआईआरएआई द्वारा अगले महीने मुंबई में होने वाले ‘इंडिया रबर एक्सपो 2019’ के रोड शो के लिए वह यहां आए थे।

एआईआरएआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी. टी. चंद्रशेखरन के मुताबिक, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध निश्चित रूप से भारतीय उद्योगों के लिए सकारात्मक है।

माकड़ ने कहा कि भारतीय रबर उत्पादों का उद्योग करीब सात अरब डॉलर का है।

इंडिया रबर एक्सपो के बारे में चंद्रशेखरन ने कहा कि दो रिवर्स बायर-सेलर्स सम्मेलन (अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू) का आयोजन किया जाएगा, जिससे भारत से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

पर्रिकर सस्ता सुखोई एसयू-30एमकेआई चाहते थे, मोदी ने राफेल क्यों खरीदा : कांग्रेस

माकड़ ने कहा, “हमारी जानकारी के मुताबिक, पिछली बार हुए इंडिया रबर एक्सपो के बाद करीब 40 लाख डॉलर के लेनदेन हुए हैं।”

इस प्रदर्शनी में देश-विदेश के 300 से ज्यादा प्रदर्शक भाग लेंगे।

LIVE TV