सपा-बसपा को उखाड़ फेंकिए और परिवर्तन करिए  

अमित शाह लखनऊ दौरे परलखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ दौरे पर आए। यहां उन्होंने बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में ‘यूपी के मन की बात’ कार्यक्रम में युवाओं से बात की। अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए सपा और बसपा को उखाड़ कर फेंकने की बात की।

अमित शाह लखनऊ दौरे पर

अमित शाह ने कहा की आज केंद्र में जो सरकार विराजमान है, वो उत्तर प्रदेश की ही देन है। केंद्र ने गरीबों के लिए बहुत से कार्य किए हैं। इनके पक्ष में कई फैसले भी लिए हैं। प्रदेश में कई योजनाओं का लाभ न मिल पाने की बात पर उन्होंने कहा कि इसकी मुख्य वजह राज्य सरकार है।

उन्होंने बताया कि कई कार्य राज्य सरकार के अंतर्गत आते हैं। लेकिन अफ़सोस की बात है कि केंद्र से जारी किए फैसले राज्य सरकार जमीन पर नहीं उतार पा रही है।

अमित शाह ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए अब तक 92 से ज्यादा योजनायें चला चुकी है। साथ ही प्रदेश सरकार पर केंद्र की योजनायें रोकने का भी आरोप लगाया।

गोमती नदी के सौंदर्यीकरण की बात पर अमित शाह ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि गोमती के सौन्दर्यीकरण से विकास नहीं होता है। समस्याएं हल करने के लिए जिगर चाहिये।

उन्होंने कहा कि युवा इतिहास बनाता है, युवा ही परिवर्तन करता है। युवा परिवर्तन करके हम सब का सहयोग करे।

शाह ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया और कहा कि हम युवाओं को यूपी में ही रोजगार देना चाहते हैं।

अमित शाह ने नोटबंदी पर कहा कि नोटबंदी से कालाधन समाप्त होगा। नोटबंदी से विरोधियों के चेहरे मुरझा गए हैं। भाजपा भारत को विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनाना चाहती है।

अमित शाह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा विकास की राजनीति समझें। विरोधियों के पास कोई विज़न नहीं है। सपा-बसपा की सरकारें उखाड़कर फेंक दीजिये और परिवर्तन करिए।

भाजपा के एक बार फिर कसीदे कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश का विकास करना चाहती हैं। हम यहां के हर गांव में बिजली पहुंचाना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं के आइडिया को खुद के लिए मार्गदर्शन बताया।

LIVE TV