…तो क्या यूपी में कानून व्यवस्था ओबामा की जिम्मेदारी
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज बस्ती में अपनी रैली के दौरान एक बार फिर अखिलेश सरकार को निशाने पर लिया। शाह ने पूछा कि क्या यूपी में कानून व्यवस्था ओबामा की जिम्मेदारी है।
अमित शाह का अखिलेश पर निशाना
शाह ने कहा कि यूपी में पलायन के लिए अखिलेश जिम्मेदार हैं। उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाए कि इनके राज में घोटाले हो रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर को सपाईयों ने लो एंड ऑर्डर बना दिया है। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ओबामा की जिम्मेदारी नहीं है।
शाह ने आगे कहा कि यूपी में बीजेपी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। यूपी की जनता ने देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। ये भरोसा आगे भी जारी है और इस बार यूपी की बारी है।