अमित शाह ने यहां से शुरू किया भाजपा सदस्यता अभियान

हैदराबाद| भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यहां शनिवार को एक जनजातीय महिला को सदस्यता कार्ड जारी कर तेलंगाना में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। शाह ने दोपहर का भोजन जनजातीय महिला सोनी नायक के घर में किया। सोनी का घर रंगा रेड्डी जिले के ममीदिपल्ली गांव के जनजातीय टोले ‘रंगानायकुला थांडा’ में है। यह हैदराबाद का बाहरी इलाका माना जाता है।

भाजपा प्रमुख ने जनजातीय महिला और उसके परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी, भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव और अन्य नेता भी उनके साथ थे।

भाजपा की अगुवाई वाले राजग की केंद्र की सत्ता में वापसी के बाद शाह का यह पहला तेलंगाना दौरा है।

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर राजनाथ ने चुटकी, बोले ये बात

तेलंगाना में लोकसभा की चार सीटों पर जीत मिलने से उत्साहित पार्टी की योजना आक्रामक तरीके से सदस्यता अभियान चलाकर राज्य में अपना आधार बढ़ाने की है।

LIVE TV