अमित शाह आज सुंदरबनी और उधमपुर में करेंगे चुनावी रैलियां, पुख्ता हुए सुरक्षा इंतजाम

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज पार्टी प्रत्याशियों डा.जितेंद्र सिंह व जुगल किशोर के समर्थन में दो रैलियां करेंगें। यह रैलियां राजोरी जिले के सुंदरबनी के ठंडा पानी व उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में होंगी।

अमित शाह

दोनों रैलीस्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं।  लोकसभा चुनावों में शाह का यह पहला दौरा है।

सुंदर बनी में रैली के लिए पहले नगर के साथ सटे सैन्य ग्राउंड का चयन किया गया था परंतु अनुमति नहीं मिलने के बाद इसे दो किलोमीटर दूर ठंडा पानी में आयोजित किया जा रहा है। यहां करीब 10-15 हजार के करीब लोगों के जुटने की संभावना है।

आजम खां पर चुनाव आयोग का एक्शन, भड़काऊ भाषण के कारण हुआ मुकदमा

उधर उधमपुर में सुभाष स्टेडियम में होने वाली रैली की तैयारियां मंगलवार को दिन भर चलती रहीं। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने पूरे स्टेडियम को कब्जे में ले लिया।

अमित शाह के करीब दोपहर करीब सवा दो बजे पहुंचने की संभावना है। रैली में टेंट लगाने व झंडियां लगाने का काम रात तक चलता रहा।

LIVE TV