अमरनाथ यात्रियों से लिया बुरहान की मौत का बदला, Video वायरल

अमरनाथ यात्रियोंश्रीनगर। बुरहान की मौत पर कश्‍मीर उबल रहा है। लेकिन किसी को वहां हिन्दुओं का दर्द शायद नहीं दिखाई दे रहा। हाल में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अमरनाथ यात्रियों के साथ मुस्लिमों के दुर्व्यवहार की बात सामने आई है।

इस वीडियो के मुताबिक कुछ मुस्लिमों ने अमरनाथ जा रही बस को रोककर यात्रियों को पीटा। न महिलाओं को बख्‍शा, न लड़कियों और बच्चों को। इन लोगों को ‘गुनाह’ बस इतना था कि ये हिन्दू हैं। इन दिनों आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्‍मीरी मुस्लिम काफी नाराज हैं। माना जा रहा है कि इसी के खिलाफ यह ‘बदला’ लिया गया है।

वीडियो के मुताबिक घाटी के कुछ युवकों ने हिन्दू यात्रियों की इस बस पर पथराव किया। फिर बस रोक कर सभी को उतार कर बीच सड़क पर पीटा गया। महिलाएं और बच्चे लाखों मिन्नतें करते रहे लेकिन इन ‘देशद्रोहियों’ ने उन्हें भी नहीं छोड़ा।

वीडियो में एक युवक और महिला अपनी चोटें दिखा रहे हैं। जबकि बस के बाहर कुछ लड़कियों को जबरन बंधक बनाकर रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में घायल एक शख्‍स की बाद में जान भी चली गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=eu4Vg0Y2TOM]

LIVE TV