शादी की सालगिरह पर विराट के इमोशनल मैसेज का अनुष्का ने दिया इस वीडियो से रिप्लाई, देखें!

मुंबई.बॉलीवुड अभिनत्री अनुष्का-विराट की शादी को एक साल पूरा हो गया है। आज से ठीक एक साल पहले बॉलीवुड की दुनिया में अनुष्का-विराट की हसीन शादी हुई थी। जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी रह गईं थी।

शादी के जोड़े में अनुष्का बेहद प्यारी लगी और जैसे ही इंटरनेट पर ‘विरुष्का’ की फोटो सामने आईं इंटरनेट पर धमाका हो गया था। अब जब दोनों की शादी को 1 साल पूरा हो गया है ‘परी’ एक्ट्रेस ने अपनी शादी का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है।

500 साल पहले हुई इस लड़की की मौत, लेकिन आज भी शरीर में दौड़ता है खून

इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के रुप में दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी ‘विरुष्का’ की शादी की याद में एक साल पीछे लौट जाने वाले हैं। अनुष्का ने इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘ये स्वर्ग है, जब आपको पता न चले कि समय बीतता जा रहा है, ये स्वर्ग है जब आप एक अच्छे इंसान से शादी करते हो।’

https://www.instagram.com/p/BrPBRE7Aco6/?utm_source=ig_embed

उधर, क्रिकेटर विराट ने भी अपनी शादी की पहली सालगिरह पर शादी की अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। इस फोटोज को देखने के बाद आप भी इस प्यारे कपल को दुआएं देने लगेंगे।

 

अनुष्का-विराट की शादी की चर्चाएं पूरे साल भर रही। ये शादी बॉलीवुड की हसीन शादियों में से एक थी। अनुष्का-विराट पर जमाने की नजर टिकी हुईं थी और इन्हें लाखो-करोड़ों लोगों ने दुआएं दी थी। अनुष्का-विराट की मुलाकात एक टीवी कमर्शियल की शूटिंग के वक्त हुई थी। ये साल 2013 था बीच प्यार क्रिकेट के मैदान पर पनपा था और दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए।

 

इसके बाद दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए और कई जगह साथ स्पॉट किए गए थे। हालांकि दोनों ने कभी एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार सार्वजनिक स्तर पर नहीं किया था। लेकिन पहली बार हंगामा तब मचा जब विराट ने अनुष्का की फिल्म ‘एनएच 10’ पर कमेंट करते हुए उनके लिए ‘लव’ शब्द का इस्तेमाल किया था और इसके बाद एक तरह से दोनों की एक दूसरे के साथ रिश्ते पर पहली बार हामी सबके सामने आई थी। इसके बाद उतार-चढ़ावों के बीच 11 दिसंबर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली।

LIVE TV