अभिताभ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कंगना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Amitabh-Kangna-1459148350एजेन्सी/नई दिल्ली। 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्हें फिल्म ‘पीकू’ में शानदार अभिनय के लिए ये पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कारों के चयन के लिए बनी ज्यूरी के अध्यक्ष रमेश सिप्पी ने चयन के बाद फिल्म पुरस्कारों की सूची सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली को सौंपी जिसके बाद ये घोषणाएं की गई।

इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार कंगना रनोत को, जबकि बेस्ट फिल्म के राष्ट्रीय अवॉर्ड से फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ को नवाजा जाएगा। साथ ही बेस्ट निर्देशक के रुप में संजय लीला भंसाली को चुना गया है। उन्हें ये पुरस्कार फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए दिया जाएगा।

गौरतलब है कि ‘पीकू’ में एक बूढे पिता की भूमिका में अभिताभ ने शानदार अभिनय किया था, जिसे क्रिटिक्स के साथ दर्शकों ने काफी सराहा। वहीं ‘तनु वेड्स मनु रिटन्र्स’ में डबल रोल में नजर आईं कंगना रनोत ने यूपी की एक शादीशुदा महिला और एक हरियाणवी लड़की के किरदारा को बखूबी निभाया था।

साथ ही सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म ने करीब 600 करोड़ का कारोबार किया था। जबकि रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘बाजीराव मस्तानी’ को दर्शकों ने काफी सराहा था। फिल्म के निर्देशकीय कौशल के लिए संजय लीला भंसाली को खासी वाहवाही मिली थी।

LIVE TV