अब UP में सौहार्द बिगाड़ने वालों की नहीं होगी खैर, किया गया पीएसी की विशेष बटालियन का गठन

रिपोर्ट : ब्रज भूषण/आगरा 

उत्तर प्रदेश में सौहार्द बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं। दंगाइयों और बलवाइयों से निपटने के लिए प्रदेश में पीएसी की विशेष बटालियन का गठन किया जाएगा। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होगी। यह जानकारी एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने दी।

PAC

मथुरा के धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह शुक्रवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने ताज सुरक्षा में तैनात पीएसी के कैंप का जायजा लिया।

इसके बाद 15वीं बटालियन पीएसी का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। वहीं प्रेस वार्ता में एडीजी पीएसी ने बताया कि जल्द ही दंगा नियंत्रण के लिए पीएसी की विशेष बटालियन का गठन किया जाएगा।

मेरठ में छह बटालियन को विशेष बटालियन के रूप में चयनित किया गया, जिसे रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (आरआरएफ) नाम दिया गया है। इसकी जल्द ही अधिसूचना भी जारी की जाएगी।

क्या 2014 के बाद से अब तक विदेश भेजा गया 200 टन सोना, जानें सच्चाई

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी आठ जोन में आरआरएफ की एक-एक बटालियन का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही तीन महिला बटालियन की प्रक्रिया भी जारी है। यह लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में बननी हैं। इस साल 11000 नए जवान पीएसी को मिल जाएंगे।

LIVE TV