अब हरियाणा में 5वीं, 8वीं बोर्ड परीक्षाएं भी होंगी, नियम लागू

अभिनव त्रिपाठी

हरियाणा राज्य में 5 वीं व 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। सरकार की तरफ से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार के द्वारा 18 जनवरी को एक आदेश दिया गया जिसमें यह कहा गया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में 5 वीं और 8 वीं की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएंगी।


हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय से शिक्षा प्रणाली में काफी सुधार आएगा। बोर्ड परीक्षाएं होने के बाद 1 महीने के अंदर इसके रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे। अगर विद्यार्थी परीक्षा में फेल होता है तो दो माह बाद फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अगर यदि उस परीक्षा में भी छात्र फेल होता है तो ऐसी स्थिति में उसको फिर से उसी कक्षा में पढ़ना पड़ेगा।

LIVE TV