अब सामान के साथ हज यात्रा नही

हज यात्रा

लखनऊ। अब हज यात्रा पर जाने वाले यात्री एक विशेष साइज और वजन वाला ही ‘स्टैंडर्ड बैगेज’ ले जा सकेंगे। यदि यात्री का बैगेज बेडौल व निर्धारित मानक के विपरीत साइज, आकार का हुआ तो अंतिम क्षणों में उस यात्री की यात्रा निरस्त की जा सकती है। यही नहीं, उसकी जमा राशि भी जब्त कर ली जाएगी। यही नहीं, उसकी जमा राशि भी जब्त कर ली जाएगी।

इस बारे में हज कमेटी ऑफ इंडिया (मुम्बई) की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बारे में उत्तरप्रदेश हज कमेटी के सचिव मोहम्मद जुबैर ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने निर्देश दिए हैं कि हज-2016 के हज यात्री स्टैंडर्ड बैगेज के साथ ही यात्रा करें।

यह भी पढें:- लखनऊ में कल एक साथ होगी सवा लाख शिवलिंगों की पूजा

बेडौल, अनियमित साइज के बैगेज अपने साथ हज पर ले जाना सख्त मना है। निर्देशों में कहा गया है कि निर्धारित मानक के विपरीत साइज, आकार का बैगेज साथ रखने पर अंतिम क्षणों में भी यात्रा निरस्त की जा सकती है और जमाराशि जब्त की जा सकती है।

मोहम्मद जुबैर ने बताया कि निर्धारित मानक के सूटकेस और हैंडबैग की व्यवस्था हजयात्रियों को स्वयं करनी होगी। हजयात्री को चेक-इन-बैगेज के रूप में अपने साथ 158 सेंटीमीटर (लंबाई गुणा चौड़ाई गुणा ऊंचाई) वाले दो सूटकेस, जिनमें प्रत्येक का वजन 22 किलोग्राम हो, तथा 55 सेंटीमीटर गुणा 40 सेंटीमीटर गुणा 23 सेंटीमीटर वाला एक हैंडबैग, जिसका वजन 10 किलो तक हो, ले जाने की इजाजत है।

उन्होंने कहा कि यही नहीं, अपने बैगेज पर हजयात्रियों को अपना कवर नंबर, नाम, पता, फ्लाइट नंबर, इम्बार्केशन प्वाइंट मार्कर पेन से लिखना जरूरी है।

LIVE TV