अब यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिलेगी FREE चाय और कॉफी

यमुना एक्सप्रेस-वेग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने यात्रियों को रात में गाड़ी चलाते वक्त नींद से बचाए रखने के लिए नई योजना बनाई है। यमुना एक्सप्रेस वे पर रात एक बजे से सुबह 5 बजे तक सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एक्सप्रेस-वे के तीनो टोल प्लाजा पर इस दौरान वाहन चालक को फ्री में चाय और कॉफी मिलेगी।

एक्सप्रेस-वे पर रात में होने वाले ऐक्सिडेंट को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसे लेकर मंगलवार को यमुना अथॉरिटी में पुलिस, अथॉरिटी अफसरों और कंपनी अधिकारियों की मीटिंग हुई।

यमुना अथॉरिटी के एसीईओ अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि अफसरों के साथ मीटिंग कर रात में होने वाले ऐक्सिडेंट का कारण जानने का प्रयास किया गया। यह बात निकलकर सामने आई कि रात के समय वाहन चालकों को नींद आ जाती है, इसलिए ऐक्सिडेंट की घटनाएं हो रही हैं। इस पर जेपी कंपनी को प्रत्येक टोल प्लाजा पर रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक फ्री में चाय और कॉफी देने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं ओवर स्पीड के लिए चालान काटने के निर्देश भी ट्रैफिक पुलिस को दिए गए हैं। एसीईओ ने बताया कि कंपनी को एक्सप्रेस-वे पर खराब होने वाले वाहनों को भी तत्काल हटाने को कहा गया है।

LIVE TV