अब गूगल के इस ऐप से खोजिए जॉब्स, LinkeDin को देगा टक्कर

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच देश में लाखों लोग बेरोजगार है। इन लोगों का रोजगार पूरी तरह से चौपट हो गया है। इसी बीच इन लोगों को सहारा देने के लिए भारत में जॉब सर्चिंग ऐप कोरमो जॉब्स लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए ऑनलाइन जॉब्स को सर्च किया जा सकेगा।

ज्ञात हो कि गूल के इस ऐप को बीते साल ही भारत में लॉन्च किया गया था। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐप की रीब्रांडिंग कर इसे दोबारा से लॉन्च करने और पूरे देश में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने का फैसला किया गया है। इसके जरिए यूजर्स को डिजिटल सीवी बनाने जैसे भी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भारत से पहले इस बांग्लादेश और इंडोनेशिया में भी लांच किया गया था।

यह ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड के बाद आप इस पर अपने अनुसार रजिस्टर कर सकते हैं। जिसके बाद उसी के अनुरूप आपको नौकरियों के विकल्प दिये जाएंगे। वर्तमान में कोरमो जॉब्स ऐफ पर 20 लाख से ज्यादा वैरिफाइड जॉब उपलब्ध हैं।

LIVE TV