अब कन्हैया अपने पत्नी और बच्चों के नाम भारत माता की जय रखेंगे!

kanhaiya_kumar_56e7a98b86877एजेन्सी/नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भारत माता की जय के मसले पर बयान दिया है। उनके बयान पर विवाद की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा कि बयान देकर विवाद पैदा कर दिया गया था। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों का नाम भारत माता की जय रखने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि इस मसले पर बीते कई दिनों से विवाद किया गया है। यह मसला राजनीति का केंद्र बन चुका है। मिली जानकारी के अनुसार विरोधी कह रहे हैं कि देश में तो सबकुछ है मगर आपको भारत माता की जय कहना पड़ेगा।

ऐसे में मैं अपने बच्चों का नाम भारत माता की जय रख दूंगा। कन्हैया द्वारा कहा गया कि वे अपने बच्चों का नाम भी भारत माता की जय रखेंगे। उनकी संतानों को निशुल्क शिक्षा मिलेगी। उन्हें फीस नहीं भरनी होगी। दरअसल 9 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में आतंकी अफजल गुरू की बरसी पर देश विरोधी नारे लगाए गए। ऐसे में कन्हैया पर देशद्रोह का मामला भी दर्ज किया गया। कार्यक्रम में कथितरूप से भारत विरोधी नारेबाजी भी की गई थी। 

LIVE TV