डॉन अबु सलेम की दीवानी हुई ये लड़की, ट्रेन में कर ली शादी

अबु सलेमनई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की चलती ट्रेन में एक लड़की से शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। सलेम के साथ लड़की का परिवार भी तस्वीरों में नजर आ रहा है। फ़िलहाल अबु सलेम महाराष्ट्र की तलोजा जेल में बंद है।

यह तस्वीरें साल 2012 से 2015 के बीच की बताई जा रही हैं। इन तस्वीरों में मौजूद लड़की सय्यद बहार कौसर से अबु सलेम लखनऊ और दिल्ली पेशी पर जाने के दौरान कई बार मुलाकात कर चुका है।

जून 2014 में मुंब्रा की कौसर ने टाडा कोर्ट में सलेम से शादी की अर्ज़ी दी थी जिसे बाद में सलेम ने स्वीकार कर लिया था। कोर्ट को लड़की ने बताया था कि मीडिया में शादी की ख़बरों के कारण उसे काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए अब वह सलेम के साथ शादी करना चाहती है।

कौसर की कोर्ट में दी अर्जी के अनुसार “अब मेरे पास अबु सलेम से शादी करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। मुझे अगर इसकी इजाजत नहीं दी गई तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।”  इस मामले पर कोर्ट ने फ़िलहाल कोई फैसला नहीं सुनाया है।

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी और अबु सलेम के बीच निकाह की भी खबर आई। सार्वजनिक रूप से मोनिका और अबु ने कभी भी इन रिश्तों को नहीं स्‍वीकारा। मोनिका ने कई बार इंटरव्यू में माना था कि वह सलेम से प्यार करती थीं।

सलेम को पुर्तगाल पुलिस ने जब गिरफ्तार किया था तो वह एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के साथ था। पुर्तगाल सरकार ने अबु सलेम को इस शर्त के साथ भारत को सौंपा था कि उसे मौत की सजा नहीं मिलेगी।

LIVE TV