भाजपा की नई ‘अप्सरा’ सबकी बोलती करेगी बंद

अप्सरा रेड्डीनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में खूबसूरत लोगाें की एंट्री बढ़ती जा रही है। असम में विधायक अंगूरलता डेका, राज्यसभा जाने को उतावली प्रीति महापात्रा के बाद इस लिस्ट में नया नाम अचानक चर्चा में आया है। हालांकि इस नाम ने भाजपा का साथ वुमंस डे के दिन ही थाम लिया था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद इनकी चर्चा तेज हो गई है।
इस शख्‍सियत का नाम अप्सरा रेड्डी है। अप्सरा ट्रांसजेंडर हैंं और दुनिया में अपने जैसे लोगों के लिए काफी काम कर चुकी है। अप्सरा जर्नलिस्ट भी हैं। उन्होंने बीबीसी और कॉमनवेल्थ सेक्रिटेरिएट के अलावा इंडिया के कई न्यूज पेपर्स के साथ काम किया। इसके साथ-साथ वो वुमन्स एम्पावरमेंट, करप्शन और महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती रहीं हैं। बीजेपी ने उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया है। अप्सरा पॉलिटिक्स से जुड़कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। वह पर्यावरण और महिला अधिकारों पर भी काम करना चाहती हैं।

अप्सरा रेड्डी की शुरुआत

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई तमिलनाडु के चेन्नई से की। बाद में ऑस्ट्रेलिया के मोनाश यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेेजुएशन किया।अप्सरा रेड्डी ने लंदन के सिटी यूनिवर्सिटी से ब्रॉडकास्टिंग में पीजी किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद अप्सरा ने यूनिसेफ ज्वाइन किया और पूरे तमिलनाडु में हेल्थ कैंपेन लॉन्च किया। अप्सरा ने एक एक इंटरव्यू बताया था कि बीबीसी के साथ काम करते हुए दुनियाभर के कई स्टार्स से मिलना उनकी लाइफ का सबसे अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने अमेरीकन एक्टर और प्रोड्यूसर निकोलास केज जैसे लोगों का इंटरव्यू लिया है।
अप्सरा का ट्विटर हैंडलhttps://twitter.com/apsarareddy

भारत में ट्रांसजेंडर्स

भारत में ट्रांसजेंडर्स की स्थिति अब बदल रही है। लोगों उन्हें पहले की तरह नहीं देखते। हालांकि भारत में अभी ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों के लिए कोई कानून नहीं है। लेकिन 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें ‘थर्ड जेंडर’ कहा था। कोर्ट ने सरकार से थर्ड जेंडर वालों को वोटर कार्ड, पासपोर्ट समेत बाकी सरकारी सुविधाएं देने को भी कहा था।
LIVE TV