अपनी खूबसूरत आंखों का कुछ ऐसे रखें ख्याल

आंखों की खूबसूरतीआखें हमारे लिए बहुत ही उपयोगी होती हैं। आंखों की खूबसूरती ही हमारी खूबसूरती को बढ़ाती हैं। इसलिए तो लोग आंखों का विशेष ख्याल रखते हैं। हमारी आखें एक शीशे की तरह हैं। जिस तरह शीशों पर धूल जमने से हम खुद को अच्छे से देख नहीं सकते उसी तरह अगर हमारी आंखो पर धूल या गंदगी जम जाए तो हमें हर खूबसूरत चीजों को देखने में परेशानी होगी। इस लिए हमें अपनी आंखों का बेहद ख्याल रखना चाहिए।

पहले लोग आंखों की समस्या से निज़ात पाने के लिए चश्मा पहनते थे। लेकिन चश्मा एक बार चढ़ गया तो जिंदगी भर लगाना पड़ता है। विकसित होती तकनीक ने आंखों के उपचार को आसान कर दिया है। आजकल डॉक्टर चश्मा लगाने वाले को लेसिक सर्जरी करने की सलाह देते हैं और लोग लेसिक सर्जरी का फायदा भी उठा रहे हैं। कई लोग मोतियाबिंद, क्रॉस आईज आदि की सर्जरी के लिए सही मौसम का इंतजार करते हैं लेकिन आजकल की टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है कि आप किसी भी मौसम मे आसानी से आंखों की सर्जरी करवा सकते हैं। सर्जरी कभी भी हो लेकिन आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

अगर आपको आखों से जुडी किसी भी प्रकार की सर्जरी करवाना है तो इन कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके आंखों की सर्जरी से पहले ध्यान देने योग्य है।

  1. आंखों की सर्जरी के लिए किसी अच्छे आईकेयर सेंटर का ही चुनाव करना चाहिए।
  2. सर्जरी से पहले डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी परहेज वा सावधानी का अच्छे से पालन करें।
  3. हमारी आंखे बहुत सेंसिटिव होती है इस लिए हमें अपनी आंखों को धूप और धूल से बचाना चाहिए।
  4. नहाते या चेहरा धोते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें की साबुन आंखों में ना जाए।
  5. आँखों को ना तो मलें ना ही गंदे हाथो से छुएं, ऐसा करने से इंफेक्शन होने का डर होता है।
  6. बिना डॉक्टर की सलाह लिए किसी भी प्रकार के आई मेकअप का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
LIVE TV